करछना: बरदहा रजबहा में पानी ओवरफ्लो होने से खाई गांव में किसानों की फसल जलमग्न, कई ग्रामीणों के घरों में घुसा पानी
करछना तहसील क्षेत्र में संचालित होने वाले बरदहा रजबहा में पानी ओवरफ्लो होने से कई किसानों की धान व सब्जी की फसल जलमग्न हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार सुबह 5 बजे करीब नहर में क्षमता से अधिक पानी आने से 50 बीघा से अधिक धान और सब्जी की फसल जल मग्न हो गया है। लालचंद,धीरज कुमार,शुभम उपाध्याय,भईयन पासी,नेब्बू लाल सहित कई ग्रामीणों के घर में पानी भर गया।