करछना: देवरी कला गांव में घर के सामने खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी व अन्य सामान चोरों ने चुराए, पुलिस जांच में जुटी
करछना थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव निवासी नीरज मिश्रा पुत्र प्रेमचंद्र मिश्रा गांव के सामने मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे के बगल घर बनवा रखा है। बृहस्पतिवार रात ट्रैक्टर घर के सामने खड़ी कर उनका पूरा परिवार खाना पीना करने के बाद सो गया था। देर रात अज्ञात चोरों ने बैटरी पटासी एवं टूल बॉक्स खोलकर उठा ले गए। शुक्रवार सुबह 6 करीब घटना की जानकारी हुई हड़कंप मच गया।