चरपोखरी: चरपोखरी थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन, एक मामले का किया गया निष्पादन
चरपोखरी में शनिवारी बैठक के तहत थाना परिसर में शनिवार की दोपहर 12:00 बजे के करीब जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव से भूमि विवाद के मामले को लेकर फरियादी पहुंचे हुए थे। अंचलाधिकारी चंदन चौधरी के द्वारा बताया गया कि आयोजित जनता दरबार में सुनवाई के दौरान एक मामले का ऑन द स्पॉट निपटारा कर दिया गया।