चरपोखरी: सिंबोसिस स्कूल के समीप बाइक सवार अपराधियों ने गहना दुकानदार से लूट की घटना को अंजाम दिया
सिंबोसिस स्कूल के समीप बाइक सवार अपराधियों ने गहना दुकानदार से लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है की संदेश थाना क्षेत्र के रामासाड़ गांव निवासी शिवजी प्रसाद के पुत्र प्रीतम कुमार आरा से 30 ग्राम सोना का गहना और 2 लाख 50 हजार रु लेकर अपनी पल्सर बाइक से लौट रहे थे।