सादाबाद: जारऊ के प्रधान के पुत्र की आकस्मिक तबीयत खराब, आगरा में उपचार के दौरान हुई मौत, गांव में शोक की लहर
जारऊ के ग्राम प्रधान पुत्र हैरी की घर पर आकस्मिक हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। आगरा में युवक की मौत हो गई जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है वही गांव में भी शोक की लहर छा गई है।