लोहरदगा: अटल भवन में भाजपा नगर मंडल की 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर बैठक, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश
लोहरदगा अटल भवन में भाजपा नगर मंडल द्वारा बुधवार शाम 5 बजे हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक की शुरुआत भाजपा पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प चढ़ाकर तथा राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के साथ की गई।