लोहरदगा: ब्लॉक मोड़ स्थित झारखंड आंदोलनकारी महासभा ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी, उनके योगदान को अमूल्य बताया
झारखंड आंदोलन के पुरोधा, आदिवासी समाज की अस्मिता के प्रतीक और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। इसी क्रम में बुधवार शाम 4 बजे झारखंड आंदोलनकारी महासभा, लोहरदगा जिला समिति की ओर से ब्लॉक मोड़ स्थित नीरू शांति भगत के आवासीय परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।