लोहरदगा: हेसल गांव में घास काटने गई युवती को जहरीले सांप ने डंसा, समय पर इलाज से बची जान
लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के हेसल गांव में बुधवार दोपहर करीब 12:15 बजे खेत में घास काटने गई 18 वर्षीय युवती रजिया खातून को जहरीले सांप ने काट लिया। जानकारी के अनुसार, रजिया खेत में काम कर रही थी, तभी झाड़ियों से निकले सांप ने उसे डस लिया। घटना के बाद रजिया किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत उसे लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया।