लोहरदगा: किस्को थाना क्षेत्र में सावन की द्वादशी पर निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक
लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र में सावन महीने की द्वादशी तिथि के पावन अवसर पर नवयुवक संघ जनवल के तत्वावधान में बुधवार को दोपहर12 बने भव्य कलश यात्रा का आयोजन पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इसमें किस्को, जनवल, जोरी सहित आस-पास के कई गांवों की महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। कलश यात्रा की शुरुआत शिव मंदिर जनवल से हुई, जहां पुरोहित विमलेश मिश्रा ने