सुजानगढ़: सुजानगढ़ में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप तोदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पेट्रोल, डीजल व गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन कर एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ईंधन की बढ़ोतरी से आम आदमी की कमर टूट गई है।