हरिद्वार: बहादराबाद पुलिस ने सल्फर मोड़ के पास गोकशी के लिए ले जाए जा रहे 3 गोवंश को मुक्त कराया, 2 गिरफ्तार, 3 फरार
बहादराबाद पुलिस ने सल्फर मोड़ के पास छोटा हाथी वाहन में बेहद दयनीय अवस्था में बांध कर गोकशी के लिए ले जाए जा रहे 3 गोवंश मुक्त कराए। मौके से 2 को गिरफ्तार किया है, जबकि 3 अन्य फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। गुरुवार शाम 5 बजे पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि पकड़े गए आरोपी कलीम और जसवीर पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।