खड़गाँव: तेंदूडोंगरी के जंगल में शौच के लिए गई नाबालिक बालिका के साथ युवक ने किया जबरदस्ती अनाचार, आरोपी युवक को जेल भेजा गया
7 नवंबर को देर शाम करीब 6 बजे उक्ताशय की जिला पुलिस MMAC ने जानकारी दी कि पीड़िता की रिपोर्ट उपरांत दिघवाडी गांव निवासी आरोपी युवक सुनील नेताम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल दाखिल कराया गया है। मामला खडगांव थानाक्षेत्र का है। पीड़िता ने अपने माता पिता के साथ खड़गांव थाने में पहुंचकर घटना की जानकारी देते हुए रिपोर्टों दर्ज कराया है।