कार्यकारिणी भंग होने के बाद फिर गरजा बुंदेलखंड आंदोलन, सदस्यता अभियान में युवाओं का उमड़ा जनसैलाब
बुंदेलखंड नव निर्माण सेना भारत की पूर्व कार्यकारिणी भंग होने के बाद संगठन ने नए जोश और ऊर्जा के साथ सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है। केंद्रीय कार्यालय मौदहा से शुरू हुए इस अभियान के पहले ही दिन बड़ी संख्या में युवाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर बुंदेलखंड राज्य निर्माण आंदोलन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. विनय तिवारी ने कहा कि संगठन शिक्षा, पर्यावरण, रोजगार, सड़क सुरक्षा, जल संरक्षण एवं जनहित के विभिन्न मुद्दों पर निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की उपेक्षा, बेरोजगारी, पलायन और जल संकट जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान अलग बुंदेलखंड राज्य के गठन से ही संभव है।
सदस्यता अभियान के तहत राठ क्षेत्र के अनेक युवाओं ने संगठन से जुड़कर बुंदेलखंड के विकास और राज्य निर्माण आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
संगठन ने युवाओं, किसानों, छात्रों, व्यापारियों एवं समाज के सभी वर्गों से सदस्यता अभियान में जुड़ने और बुंदेलखंड के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का आह्वान किया।
✍️ UP 90 Creator
#Bundelkhand #BundelkhandRajya #BundelkhandNavNirmanSena #VinayTiwari #Moudaha #Hamirpur #DevelopmentForBundelkhand #UP90Creator
Banda, Banda | Jun 7, 2026