मुरैना नगर: नगर निगम क्षेत्र में बदहाल सड़कों और अधूरे विकास कार्यों को लेकर बड़ोखर में चौथे दिन भी प्रदर्शन जारी
मुरैना नगर निगम क्षेत्र में बदहाल सड़कों, गंदगी और अधूरे विकास कार्यों को लेकर चल रहा “भूत/प्रेतात्मा भगाओ सड़क बचाओ अभियान” लगातार चौथे दिन बड़ोखर क्षेत्र में जारी रहा।पूर्व पार्षद दिलीप सिंह राठौर के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान को शहर के गली-मोहल्लों में लोगों का लगातार समर्थन मिल रहा है। अभियान के चौथे दिन बड़ोखर क्षेत्र में जनसमर्थन मिला है।