लोहरदगा: लोहरदगा में NEET-UG परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 245 अभ्यर्थी शामिल हुए
लोहरदगा जिले के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोगना में रविवार को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित NEET-UG परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त वातावरण में आयोजित की जा रही है। दोपहर लगभग 1:30 बजे तक सभी 245 परीक्षार्थी केंद्र में प्रवेश कर चुके थे। चिकित्सा शिक्षा में नामांकन के लिए आयोजित इस महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए जिले में यही एकमात्र केंद्र बनाया गया है।