झालरापाटन: झालावाड़ में नेत्रदान जागरूकता पखवाड़े का समापन, धाकड़ पैरामेडिकल कॉलेज के छात्रों को दिलाई गई शपथ
झालावाड़ में 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान जागरूकता पखवाड़े का मंगलवार को समापन हो गया। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. साजिद खान के नेतृत्व में जिला अंधता निवारण समिति ने यह आयोजन किया था। समापन कार्यक्रम में धाकड़ पैरामेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया गया.