भरतपुर: कुम्हेर थाना क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर में 11 केवी की लाइन के संपर्क में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया
भरतपुर के कुम्हेर थाना क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर में 11 केवी की लाइन के संपर्क में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया वहीं उसके दो साथी भी करंट लगने से अचेत हो गए तीनों को इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित अपने गांव से सोरोंजी कांवड़ लेने के लिए रवाना हुए थे। जहां गांव के युवक डीजे की भजनों पर झूमते गाते चल रहे थे।