भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्थित लाल परेड मैदान में 'बीटिंग द रिट्रीट' समारोह का आयोजन किया गया। गुरुवार शाम करीब 5 बजे इस आयोजन के साथ ही गणतंत्र दिवस समारोह का समापन हो गया। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, डीजीपी कैलाश मकवाना सहित विभागीय अमला मौजूद रहा।