भोपाल के भारत माता चौराहा स्थित एक बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर आग लग गई। घटना बुधवार शाम करीब 4.30 बजे की है। तीन फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से हड़कंप मच गया। बिल्डिंग के फ्लेट्स से लोग बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।