रामगढ़: रामगढ़ में यूपी के युवक से साइबर ठगी, फोनपे से उड़ाए गए 89 हजार रुपए, मोबाइल अपडेट की फाइल पर क्लिक करते ही हैंग हुआ फोन
Ramgarh, Alwar | Oct 19, 2026 रामगढ़ कस्बे में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश से बीएनसी-सीएनसी मशीनों के कारोबार के सिलसिले में रामगढ़ आए एक युवक के मोबाइल पर आए अपडेट लिंक पर क्लिक करते ही उसका फोन हैंग हो गया। इसके कुछ ही देर बाद उसके फोनपे से दो बार में कुल 89 हजार रुपए ट्रांसफर हो गए। पीड़ित ने साइबर कंट्रोल रूम को सूचना देने के बाद सोमवार को रामगढ़ थाने पहुंचकर शिकायत