लालगंज: लालगंज के दुबार तिराहे पर जल जीवन मिशन द्वारा पाइपलाइन मरम्मत के लिए खोदे गए गड्ढे में फिर से फंसा ट्रक, आवागमन प्रभावित
लालगंज बाजार में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइप लाइन के मरम्मत के लिए खोदे गए गड्ढे में मंगलवार सुबह करीब 9:00बजे एक ट्रक का चक्का धंस गया। जिससे पुराने हाईवे पर बड़े वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया। ट्रक फंसने से आवागमन अवरुद्ध होने के कारण अफरा तफरी का माहौल बना रहा। संकरी सड़क होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। फिर भी पुलिस नदारद रहीं।