गोला गोकरणनाथ: हरैय्या के पास 13 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, गोला-लखीमपुर मार्ग पर हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई
हरैय्या के पास 13 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।गोला-लखीमपुर मार्ग पर हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज। हैदराबाद पुलिस ने रविवार दोपहर करीब 12 बजे गोला-लखीमपुर मार्ग पर हरैय्या गांव के पास एक युवक को करीब 13 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान तुलसीपुर निवासी अमरजीत उर्फ छोटू पुत्र शत्रोहनलाल के रूप मे