मुशहरी: कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, छात्रों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय में बुधवार को कैंसर चिकित्सा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना, इसके लक्षणों, बचाव एवं समय पर जांच की जानकारी देना तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना था। साथ ही विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया गया।