शामली: NCR में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए शामली जिले में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के आवागमन पर लगेगी रोक
Shamli, Shamli | Oct 29, 2026 शामली कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई। DM द्वारा NCR क्षेत्र में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के संबंध में लागू हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) की जानकारी दी। DM ने स्वीपिंग मशीन, वॉटर स्प्रिंकलिंग समेत, कूड़ा जलाने पर रोक गड्ढ़े भरने और BS6 एवं BS5 वाहनों के अलावा जनपद में आवागमन पर रोक के निर्देश दिए।