मछलीशहर: सुजानगंज थाना क्षेत्र के हरीपुर बाजार के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल
हरीपुर बाजार के पास गुरुवार के दिन सुबह वोलैरो की टक्कर से युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हरीपुर गांव निवासी जीयालाल पुत्र रमाशंकर डीजल लेने टंकी पर जा रहा था पीछे से वोलैरो वाहन ने टक्कर मारते हुए फरार हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज लाये जिनका प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।