आज दिनांक 19.07.2026 को रात्रि लगभग 10 बजे थाना सराय अकिल में सूचना प्राप्त हुई कि कनैली में गोली चली है । सूचना पर थाना सराय अकिल पुलिस एवं उच्चाधिकारियों द्वारा तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तो ज्ञात हुआ कि कस्बा कनैली में पुराने झगडे को लेकर गुलशन त्रिपाठी पुत्र इन्द्रपाल व राहित त्रिपाठी उर्फ पट्टर पुत्र इन्द्रपाल तथा विकास दुबे पुत्र लल्लू दुबे निवासीगण कनैली थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी के द्वारा सूरज सिंह पुत्र बृजभान सिंह निवासी कनैली के ऊपर अवैध तमंचे से फायर कर दिया गया जिससे सूरज सिंह के बांये पैर पर घुटने के ऊपर गोली गोली लग गई व राजीव पुत्र धर्मराज निवासी उपरोक्त के दाहिने हाथ पर छर्रे से बर्न इन्जरी आयी है । दोनों घायलों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। थाना सराय अकिल में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 02 टीमों का गठन किया गया है। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्रीमती अमिता सिंह की वीडियो बाइट।
#UPPolice
#kaushambipolice
Kaushambi, Uttar Pradesh | Jul 20, 2026