रफीगंज: रफीगंज थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव में पुत्र के लापता होने पर पिता ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
रफीगंज के अदलपुर गांव निवासी एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवक के पिता ने रफीगंज थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। अदलपुर गांव निवासी बीरेन्द्र कुमार ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि उनका 21 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार घर से निकला जो अभी तक नहीं आया है। गुरुवार रात्रि 11:00 बजे रफीगंज पुलिस जांच में लगी हुई थी।