बहराइच: बेड़नापुर रामलीला मैदान से जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- सालार मसऊद गाज़ी के नाम से नहीं लगेगा कोई मेला
कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत स्थित बेड़नापुर रामलीला मैदान पर जनसभा को संबोधित करने मंगलवार को पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर स्थित सैय्यद सालार मसऊद गाज़ी की दरगाह को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने सम्बोधन में मंच से कहा कि पिछली सरकारें गाज़ी के नाम से मेला लगवाती थीं लेकिन अब गाज़ी के नाम से कोई भी मेला नहीं लगेगा।