नई दिल्ली, 20 जुलाई। संसद सत्र के दौरान छात्र प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग उठाई। प्रतिनिधियों ने दावा किया कि बैठक में उनकी विभिन्न मांगों पर चर्चा हुई और सरकार की ओर से विचार करने का आश्वासन दिया गया।
प्रतिनिधिमंडल ने सोनम वांगचुक की रिहाई, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा कथित NEET पेपर लीक प्रकरण से जुड़े आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग रखी। फिलहाल इन मांगों पर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक निर्णय घोषित नहीं किया गया है।
#NewsUpdate #BreakingNews #LatestUpdates #LiveNews #latestupdate #UPNews #LatestNews #StudentSuccess