राजगढ़: राजगढ़ थाना पुलिस ने चैन स्नेचर्स पर त्वरित एक्शन लिया, 24 घंटे में महिला सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Rajgarh, Churu | Aug 26, 2026 राजगढ़ पुलिस ने चैन स्नेचिंग के सनसनीखेज मामले का 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। एसपी चूरू निश्चय प्रसाद एम आईपीएस ने बताया कि टीम ने महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया आभूषण बरामद किया है।आरोपी बबीता उर्फ कविता (31) पत्नी मोनू बावरी व उसके पति मोनू (33) पुत्र श्रीराम निवासी चुरिना थाना पचेरी कला झुंझुनूं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।