जगदलपुर: पांच दिन बाद इंद्रावती नदी डेंजर लेवल से नीचे आई, पुराने पुल से शुरू हुआ आवागमन
इंद्रावती नदी में आई भीषण बाढ़ के पांच दिन बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। जलस्तर डेंजर लेवल से नीचे आने के बाद जगदलपुर के पुराने पुल से आवागमन शुरू कर दिया गया है। पानी उतरने के साथ ही राहत शिविरों में ठहरे बाढ़ प्रभावित परिवार भी धीरे-धीरे अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं।