पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डालटनगंज-गढवा मुख्य मार्ग पर मंगरदाहा घाटी में गुरूवार को एक पिकअप और बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी, जिससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक को इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति चिंताजनक बतायी गयी है।