हज़ारीबाग: पुल निर्माण का विरोध करने पर महिलाओं से बेरहमी से मारपीट, दो की हालत गंभीर
हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत जरबा गांव में पुल निर्माण का विरोध करना महिलाओं को भारी पड़ गया। सोमवार को पांच बजे शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में इलाजरत के दौरान बताया कि, घर के बाहर पुल बनाने से मना करने पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने महिलाओं के साथ बेरहमी से लात-घूंसे और फावड़े से हमला कर दिया।