ग्राम गनयारी के पास एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान दलपतपुर निवासी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है