पाली: पाली एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ हुई बारिश, किसानों की जायद की फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना
Pali, Lalitpur | Jun 1, 2026 कस्बा पाली एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार सुबह करीबन 9:30 बजे अचानक हुई बे मौसम बारिश एवं तेज आंधी हवाओं से स्थानीय किसानों की जायद की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाने की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। उक्त मामले में किसानों ने राजस्व विभाग के जिम्मेदारों से नुकसान का आकलन कर, आर्थिक मुआवजा दिलाने की मांग की है।