इस्माइलपुर: 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल की सजा
पॉक्सो कोर्ट के जज साबा आलम ने 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के दोषी चंदन कुमार (जयमंगल टोला, इस्माइलपुर) को 20 साल सश्रम कारावास और 50 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। पीड़िता को 1 लाख मुआवजा देने का निर्देश। घटना 16 सितंबर 2023 की है। बच्ची घर के पास खेल रही थी, तभी आरोपी बहला-फुसलाकर खेत ले गया था।