कांड्रा थाना अंतर्गत पिंड्राबेड़ा व श्रीरामपुर में चल रहे मिक्सर प्लांट के वाहनों को गलत दिशा में चलाये जाने के खिलाफ गुरूजी विचार मंच द्वारा आंदोलन शुरू किया गया. इसके तहत शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे मंच के संयोजक राम हांसदा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल कंपनियों के प्रतिनिधि से मिले. साथ ही ज्ञापन सौंप गलत दिशा से चल रहे वाहनों पर रोक लगाने तथा सही तरीके से