जतारा: सेफ क्लिक 2.0' अभियान से जुड़े जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, साइबर सुरक्षा के लिए जनता से की जागरूक रहने की अपील
साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान में जतारा विधायक हरिशंकर खटीक भी शामिल हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार के इस जनजागरूकता अभियान का समर्थन करते हुए लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपनी व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें और ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें।"