अजयगढ़: अजयगढ़ में भारी बारिश: 24 घंटे में 180.2 मिमी बारिश, नदी-नाले उफान पर
Ajaigarh, Panna | Sep 26, 2026 पन्ना जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच अजयगढ़ तहसील में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में अजयगढ़ में 180.2 मिमी यानी करीब 7.1 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे क्षेत्र में नदी-नाले उफान पर आ गए हैं और जनजीवन प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश के चलते बृजपुर की बाघिन नदी एक बार फिर उफान पर आ गई है। नदी में पानी का तेज बहाव होने से आसपास के इल