बक्सर: विधायक आनंद मिश्र रामरेखा घाट पहुंचे, व्यापारियों की समस्याओं पर डीएम से की बात
Buxar, Buxar | May 5, 2026 सदर विधायक आनंद मिश्र रामरेखा घाट स्थित बड़की मठिया पहुंचे, जहां उन्होंने पूज्य श्री श्याम जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने रामेश्वरनाथ मंदिर में भगवान महादेव का विधि-विधान से पूजन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। स्थानीय भ्रमण के दौरान विधायक ने क्षेत्र के व्यापारी वर्ग की ज्वलंत समस्याओं को गंभीरता से लिया।