रादौर: फर्जीवाड़ा रोकने के लिए रादौर में खाद्य एवं पूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड धारकों की करवाई जा रही है ई केवाईसी।
रादौर में अब ई केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। डिपू संचालक अंकित गुप्ता ने बताया के इसको लेकर सरकारी आदेश जारी हुए हैं । इसके बाद सभी राशन कार्ड के मेंबर्स को ई केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करवाना होगा। कार्ड धारकों को राशन लेने के लिए किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए किया जा रहा है।