रादौर: रादौर की गीता कॉलोनी में बिजली के पोल में लगी आग , कई घरों के बिजली के उपकरण जले।
रादौर की गीता कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब देर रात सरकारी स्कूल के सामने लगे एक बिजली के पोल में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी में मशकत से आग पर काबू पाया । आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन इसकी वजह से कई घरों में बिजली के उपरण जल गए ,जिससे लोगों का काफी नुकसान हुआ है।