रादौर: रादौर के जठलाना के रहने वाले एक किसान के खेत से हुई बिजली की तीन मोटर चोरी, पुलिस ने किया मामला दर्ज।
जठलाना के रहने वाले किसान भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उसके खेत में लगे ट्यूबवेल से तीन बिजली की मोटर चोरी हुई है, जबकि पड़ोस के खेत से भी दो मोटर चोरी हुई है । दोनों किसानों का लगभग डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में दे दी है, लेकिन वह चाहते हैं कि पुलिस ऐसे चोरों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे ।