रादौर: रादौर से ई रिक्शा चालक हुआ लापता, पुलिस ने शिकायत पर किया मामला दर्ज
रादौर से ई रिक्शा चालक आज शाम लापता हो गया। परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर उसे तलाशने की मांग की है । गांव भगवानगढ़ के रहने वाले विजय कुमार ने शिकायत दी है कंवर भान कश्यप जो की रादौर बस स्टैंड से रिक्शा चलाता था, लेकिन आज वह लापता हो गया है । पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।