रादौर: रदौरी रोड पर अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई, एक युवक की मौके पर हुई मौत
रादौर के रदौरी रोड पर आज एक अनियंत्रण कार पेड़ से टकराने के बाद गड्ढे में गिरी और बाद में एक दुकान की दीवार से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें प्रेमी बाबा कॉलोनी के रहने वाले एक युवक की दर्दनाक मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।