उचेहरा: ईचौल गांव से लापता युवक-युवती ने सतना के मंदिर में किया प्रेम विवाह, न्यायालय में दिया बयान
जिले के उंचेहरा थाना अन्तर्गत ईचौल गाव से मधु बंशकार पिता रंगी बंशकार उम्र 28 वर्ष एवं बलराम बंशकार पिता कैदी बंशकार उम्र 28 वर्ष दोनों एक साथ लापता हुए थे।युवती के पिता ने थाने में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी,जिसकी बिना पर उंचेहरा पुलिस विवेचना में जुटी।इस बीच युवक और युवती ने थाने में पेश हो दिए अपने बयान।