चकरनगर: वन विभाग के डाक बंगला में निःशुल्क नेत्र शिविर का भव्य आयोजन, आंख के मरीज तुरंत मौके का फायदा उठाएं
वन विभाग की पहल से भव्य निःशुल्क नेत्र जांच एंव परामर्श शिविर का आयोजन वन विभाग परिसर यानि डांक बंगला में कल शनिवार सुबह 9 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। डिप्टी रेंजर सूर्यकांत शुक्ला ने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि जनपद इटावा से नेत्र चिकित्सकों की टीम कल शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर करीब 1 बजे तक आधुनिक मशीनों द्वारा आखों की जांच की जाएगी