Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

आजादी के बाद पहली बार संथाली फील्ड टोला को मिलेगा रास्ता, धूप में मुआयना करने पहुंचे विधायक अविनाश मंगलम। व्यूरो रिपोर्ट संवदिया न्यूज रानीगंज अररिया। आजादी के सात दशक बाद भी एक अदद रास्ते के लिए तरस रहे नगर पंचायत हसनपुर के संथाली फील्ड टोला के ग्रामीणों की उम्मीदें अब जाग उठी हैं। स्थानीय रानीगंज विधायक अविनाश मंगलम ने ग्रामीणों की इस पुरानी समस्या को गंभीरता से लेते हुए खुद गांव का दौरा किया और समस्या के समाधान के लिए एक बड़ी सकारात्मक पहल की है। चिलचिलाती धूप में खेत पैदल चलकर किया मुआयना। रानीगंज नगर पंचायत स्थित संथाली फील्ड टोला वार्ड नंबर 2 में राजेश मुर्मू के घर से लेकर वृक्ष वाटिका की बाउंड्री तक करीब 200 मीटर का कोई स्थाई रास्ता नहीं है। ग्रामीणों की इस तकलीफ को महसूस करने के लिए विधायक अविनाश मंगलम खुद चिलचिलाती धूप के बीच ढेले से भरे खेतों में पैदल चलकर मुआयने के लिए पहुंचे। गांव पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर विधायक का जोरदार स्वागत किया। निजी जमींदारों से बात कर निकाला रास्ता। इस मामले में सबसे बड़ी अड़चन यह थी कि रास्ते के लिए वहां कोई भी सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं थी। समस्या के समाधान के लिए विधायक ने रास्ते के बीच आने वाले निजी जमींदारों और स्थानीय किसानों से मुलाकात की। उन्होंने सार्वजनिक हित में किसानों से रास्ते के लिए जमीन देने का अनुरोध किया। इस पर स्थानीय किसानों ने सकारात्मक आश्वासन दिया और जमीन की सरकारी नापी कराने की मांग रखी। अधिकारियों को दिए निर्देश, जल्द शुरू होगी नापी किसानों की मांग पर तुरंत संज्ञान लेते हुए विधायक अविनाश मंगलम ने ग्रामीण सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द जमीन की सरकारी नापी करवाने और सड़क निर्माण की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने को कहा है। ग्रामीणों में खुशी की लहर। विधायक अविनाश मंगलम की इस त्वरित पहल से संथाली फील्ड टोला के ग्रामीणों का बरसों पुराना सपना सच होता दिख रहा है। अब गांव वालों के लिए रास्ते का मार्ग प्रशस्त हो गया है, जिससे पूरे गांव के लोग गदगद हैं।

Raniganj, Araria | Jun 15, 2026

MORE NEWS