कासगंज: कासगंज न्यायालय ने सहावर थाना प्रभारी के खिलाफ FIR दर्ज करने के दिए निर्देश
मामला थाना सहावर में दर्ज अपराध संख्या 141/2026 से जुड़ा है। न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत तथ्यों के अनुसार आरोपी संजय यादव को 30 अप्रैल 2026 तक दो दिनों से अधिक समय तक थाने में बिना वैधानिक अधिकार के हिरासत में रखा गया था। अदालत ने पाया कि थाना प्रभारी द्वारा दाखिल लिखित स्पष्टीकरण में इस अवधि की हिरासत का कोई संतोषजनक कारण नहीं बताया गया।