आज धनवार नगर अध्यक्ष विनय संथालिया जी ने भाकपा माले विधायक कामरेड अरूप चटर्जी जी के साथ रांची में झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी से शिष्टाचार मुलाकात कर धनवार नगर सहित पूरे क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास से जुड़ी मांगों को प्रमुखता से उनके समक्ष रखा। उन्होंने इन समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु मुख्यमंत्री जी से आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी ने सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए मांगों पर सकारात्मक पहल करने तथा जल्द ही उनके निराकरण का भरोसा दिलाया।